IND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के लिए भेजी दवाई, क्रैंप से पहले अश्विन ने खिलाया, Watch Video

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा की दरियादिली ने दिल जीत लिया है।

IND vs NZ Shubhman Gill retired Hurt Rohit Sharma Sent medicine for Gill Watch video

भारत बनाम न्यूजीलैंड।

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। गिल काफी धांसू अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन गिल को क्रैंप के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। गिल के मैदान से बाहर जाने के ठीक पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा का एक अनोखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख फैंस यही बोल रहे हैं कि कैप्टन हो तो रोहित शर्मा जैसा। चलिए बताते हैं, रोहित ने ऐसा क्या कर दिया जिसे फैंस रोहित के मुरीद हो गए हैं।

विज्ञापन

रोहित ने गिल के लिए भेजी दवाई

जब शुभमन गिल 76 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान देखा गया कि रोहित ड्रेसिंग रूम में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को कुछ समझाते हैं। रोहित शर्मा अश्विन से लंबी बातचीत करते हैं, उस दौरान तक यह पता नहीं चला कि रोहित शर्मा क्या बोल रहा है। इसके बाद जैसे ही ओवर होता है, रविचंद्रन अश्विन अपने साथ पानी की बोतल और दवाई लेकर मैदान पर पहुंचते हैं। अश्विन ने गिल को खुद से दवाई खिलाई और पानी पिलाया। इससे साफ है कि गिल को काफी पहले से खेलने में दिक्कत महसूस हो रही थी, इसलिए रोहित ने अश्विन से बात कर गिल के लिए दवाई भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने खेली धमाकेदार पारी

रोहित की इस दरियादिली को देखकर फैंस झूम उठे हैं। फैंस रोहित शर्मा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा जैसा कप्तान होना चाहिए। हालांकि जब गिल 79 के निजी स्कोर पर पहुंचते हैं, तब उनकी तकलीफ अधिक बढ़ गई। इसके बाद गिल को मैदान से बाहर जाना पड़ा। गिल ने 65 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ