IND vs NZ: हार्दिक पांड्या की हुई स्टेडियम में वापसी! न्यूजीलैंड के खिलाफ Semifinal के दौरान आए नजर

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को देख फैंस हैरान हो गए हैं।

Hardik Pandya Gujarat Titans Mumbai Indians IPL 2024

हार्दिक पांड्या।

विज्ञापन

IND vs NZ Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों की अंबार खड़ी कर दी है। भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में 50वां शतक जड़ दिया है। इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान विश्व कप से बाहर हो गए खिलाड़ी हार्दिक पांड्या नजर आए। यह देख फैंस हैरान हो गए कि विश्व कप से बाहर हो गए पांड्या कहां से आ गए।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सेमीफाइनल के बीच वानखेड़े की पिच को लेकर विवाद! विदेशी क्रिकेटरों और मीडिया ने शुरू किया नया रोना

विज्ञापन

वानखेड़े स्टेडिम में क्यों पहुंचे हार्दिक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या स्टेडियम में दिखे हैं। जब फैंस ने पांड्या को देखा तो, पांड्या-पांड्या के नारे लगाने लगे। कैमरा का रुख भी थोड़ी देर के लिए पांड्या की ओर मोर दिया गया। बता दें कि पांड्या सेमीफाइनल मैच देखने के लिए वानखेड़े पहुंचे हुए हैं। पांड्या भले ही चोटिल होने के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं, लेकिन वह हर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, इसी कारण से वह मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए पांड्या

हार्दिक पांड्या भारत के शानदार खिलाड़ी हैं। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करने में सक्षम हैं। पांड्या के विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत के पास सिर्फ एक ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बचे हैं। हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। पांड्या गेंदबाजी कराने के दौरान चोटिल हुए थे, इसके बाद उन्हें विश्व कप से ही बाहर जाना पड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ