IND vs NZ: मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 की पहली गेंद पर यंग को किया क्लीन बोल्ड, अनिल कुंबले को भी छोड़ दिया पीछे

Mohammad Shami, IND vs NZ: मोहम्मद शमी को चार मैचों में इंतजार करने के बाद पांचवें मुकाबले में जगह मिली। उन्होंने पहली गेंद पर ही विकेट झटका।

Mohammad Shami Leading Wicket Taker For India World Cup 2023 IND vs SA

Mohammad Shami Leading Wicket Taker For India World Cup 2023 IND vs SA (Image Credit- Twitter)

Mohammad Shami, IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले चार मैचों में मौका नहीं मिलने के बाद स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मुकाबले में जगह मिली। इस मैच में आते ही शमी ने धमाका किया और अपनी टूर्नामेंट की पहली गेंद पर ही कमाल कर दिया। उन्होंने 9वें ओवर में अपना स्पेल शुरू किया और पहली गेंद पर ही कीवी बल्लेबाज विल यंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। यह विकेट तो पहली गेंद पर उन्हें मिला ही। साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया और दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

शमी ने कुंबले को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी मोहम्मद शमी ने पहला विकेट लेते ही दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। उनका वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का यह 32वां विकेट था। शमी ने पिछले वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर भी अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया था। वर्ल्ड कप में वह चेतन शर्मा के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। इस मैच में शमी को लंबे इंतजार के बाद मौका मिला। हार्दिक पांड्या चोटिल हुए और शार्दुल ठाकुर की जगह शमी की एंट्री हुई।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (भारतीय)

  • 44 – जहीर खान
  • 44 – जवागल श्रीनाथ
  • 32* – मोहम्मद शमी (बॉलिंग जारी)
  • 31 – अनिल कुंबले

यह भी पढ़ें:- भारत-न्यूजीलैंड के मैच पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया खत्म करेगी 20 साल का इंतजार

विज्ञापन

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उपकप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और उनकी जगह टीम में दो बदलाव हुए। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को एंट्री मिली। वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी आए। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय हैं। आज जो भी जीतेगा वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ