IND vs NZ: Tom Latham ने मचाई तबाही.. तूफानी शतक ठोका...शार्दूल के ओवर में जड़ दिए 25 रन, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ live Tom Latham completed century
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ live Tom Latham completed century
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज टॉम लैथम ने बल्ले से तबाही मचाते हुए तूफानी शतक ठोक दिया है। उन्होंने 40वें ओवर में शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 25 रन बनाए। इन ओवर में उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए लैथम ने 76 गेंद लीं। इस दौरान 14 चौके और 3 छक्के लगाए।
40वें ओवर में ओवर की दो गेंदे वाइड रही और सभी गेंदे लैथम ने ही खेल।. ओवर की पहली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्का लगाया। फिर अगली चार गेंद पर लगातार चार चौके जमाए. ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर लैथम 76 गेंदों में शतक पूरा किया।
विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने अपने करियर का 7वां वनडे शतक जमाया। उनके नाम अब ओवरऑल 19 शतक हो चुके हैं। लेफ्टी बल्लेबाज ने 12 टेस्ट शतक जमाए हैं।
does anyone know how to keep smiling when shots like this are being hit? 😮💨
Watch the 1st #NZvIND ODI, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video: https://t.co/3btfvTeRUG#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/LO9kVZsAeg
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 25, 2022
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 207 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।
Tom Latham has powered New Zealand's chase to a position of strength with a splendid century 💯#NZvIND
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 25, 2022
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: