IND vs NZ: सेंटनर ने दिया Virat को 'गच्चा', उड़ा डाली गिल्लियां, हिल भी नहीं पाए Kohli

Virat Kohli bowled Santner watch video

Virat Kohli bowled Santner watch video

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 गेंद में 8 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। कोहली को लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मिचेल सेंटनर ने क्लीन बोल्ड किया। आउट होने के बाद कोहली हैरान रह गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/OneShot60118470/status/1615639373818777602?s=20&t=arOSvA-ZcNVNPu3EaLH3zw

विज्ञापन

हैदराबाद में खेला जा रहा पहला वनडे

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट को मिचेल सेंटनर ने गच्चा दे दिया और गिल्लियां उड़ा दीं।

विज्ञापन

https://twitter.com/hassaan_akif/status/1615637883121025026?s=20&t=arOSvA-ZcNVNPu3EaLH3zw

सेंटनर ने ऐसे दिया विराट को गच्चा

न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर पारी का 16वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली बैकफुट पर खड़े थे और वहीं से शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद ने गिरकर कांटा बदला और ऑफ स्टंप में गुस गई। इस जादुई गेंद पर विराट कोहली चारों खाने चित हो गए, जब बेल्स गिरी तो वह हैरान रह गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/gritwik98/status/1615640543706636288?s=20&t=arOSvA-ZcNVNPu3EaLH3zw

लाइव मैच का स्कोर

अगर मैच की बात करें 20 ओवर खत्म होने के बाद 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 5, जबकि शुभमन 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का खेल 11

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (c & wk), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ