IND vs ENG: Alex Hales का खतरनाक छक्का देख भूल जाओगे सूर्यकुमार यादव की हिटिंग..पीट डालोगे तालियां...देखें

IND vs ENG Alex Hales hits massive beautiful six than Suryakumar Yadav

IND vs ENG Alex Hales hits massive beautiful six than Suryakumar Yadav

IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। आज एडिलेड में भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल की जंग के लिए मैदान में हैं। इस मुकाबले में टी इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 169 का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने 9 ओवर में ही टीम को 90 रन के पार पहुंचा दिया है। एलेक्स हेल्स 29 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि बटलर 25 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। एलेक्स हेल्स ने अपनी फिफ्टी में 5 तूफानी छक्के जड़े। एक छक्का उन्होंने स्क्वायर लेग के ऊपर से ठोका, जिसे देख फैंस सूर्यकुमार यादव की हिंटिंग भूल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घुटना टेका और गेंद को हवाई यात्रा कराई

दरअसल, भारत के लिए छठवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर हेल्स ने स्क्वायर के ऊपर से खतरनाक छक्का ठोक दिया। ये छक्का देख फैंस ने तालियां पीट दीं। गेंद को दर्शकों के पास भेजने के लिए हेल्स ने घुटना टेका और फिर स्क्वायर के ऊपर से गेंद को हवाई फायर कर दिया। आप भी देखिए…

हेल्स ने खड़े खड़े ठोका तूफानी छक्का

दरअसल, भुवनेश्वर कुमार भारत की तरफ से तीसरा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर एलेक्स हेल्स ने खड़े-खड़े कवर के ऊपर से खतरनाक छक्का ठोक दिया। इस छक्के को देख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान),केएल राहुल,विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जोस बटलर (कप्तान) , ऐलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जाॅर्डन, क्रिस वोक्स , मार्क वुड आदिल रशीद

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ