IND vs ENG: हम घबराए हुए थे...सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
Edited By Pushpendra Sharma

T20 World Cup 2022 IND vs ENG Rohit Sharma
Edited By Pushpendra Sharma

T20 World Cup 2022 IND vs ENG Rohit Sharma
नई दिल्ली: टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के गेंदबाज एक बार फिर फेल साबित हुए और विकेट चटकाने में नाकाम रहे। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के कुछ फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा? आइए जानते हैं…
कप्तान रोहित ने मैच प्रजेंटेशन में हर्षा भोगले से कहा- आज जो हुआ, उससे मैं बहुत निराश हूं। हमने उस स्कोर को हासिल करने के लिए पिछले छोर पर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी में हमने निराश किया। ये ऐसा विकेट नहीं था जिस पर 169 रन का स्कोर 16 ओवर में चेज किया जाता। रोहित ने कहा, हम गेंद से सही नहीं थे।
रोहित ने नॉकआउट मैचों में प्रैशर हैंडल न कर पाने को बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, यह नॉकआउट मैचों में दबाव को न संभाल पाने के बारे में है। सभी क्रिकेटरों ने इससे पहले दबाव झेला है। सभी क्रिकेटर आईपीएल मैचों में दबाव में खेले हैं, यह सब इस स्थिति में शांत रहने के बारे में है।
To the MCG in style 🤩
England make it to their second Men's #T20WorldCup final in three editions 🙌 #INDvENG pic.twitter.com/llz20I6nRe
— ICC (@ICC) November 10, 2022
कप्तान ने आगे कहा- हम शुरुआत में घबराए हुए थे, लेकिन आपको उनके सलामी बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा, उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला। रोहित ने भुवी की गेंदबाजी और विकेट से स्विंग को मदद न मिल पाने के सवाल के बारे में कहा- मुझे लगा कि पहले ओवर में थोड़ा सा स्विंग हुआ, लेकिन ये सही डायरेक्शन में नहीं हुई।
उन्होंने आगे कहा- जब हमने पहला गेम जीता था, तो काफी कैरेक्टर दिखाया था। बांग्लादेश के खिलाफ मैच काफी मुश्किल था। मुझे लगा कि हम अपने आप को संभाले हुए हैं और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे, दुर्भाग्य से आज हम ऐसा नहीं कर सका।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: