IND vs BAN: 6 चौके...5 छक्के, Rishabh Pant ने बल्ले से मचाई तबाही, 1 हाथ से ठोका शानदार छक्का...

IND vs BAN live score Rishabh Pant one handed special six

IND vs BAN live score Rishabh Pant one handed special six

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत कमाल की बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने तूफानी अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की। वह खबर लिखे जाने तक 85 गेंद में 84 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 जबरदस्त छक्के भी कूटे। इस दौरान उन्होंने एक छक्का तो एक हाथ से जड़ दिया, जो 102 मीटर दूर जाकर गिरा।

विज्ञापन

https://twitter.com/krishjlk/status/1606197695537979392?s=20&t=56ES6G1Of2i1yWNITJN1WA

विज्ञापन

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड

ऋषभ पंत के अलावा श्रेयस अय्यर भी शानदार बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 60 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इस दौरान 6 चौके और 1 शानदार छक्का ठोका। 59 ओवर का खेल होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब तक ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। भारत के कप्तान राहुल 10, शुभमन गिल 20, पुजारा 24, विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 3 विकेट लिए, जबकि एक विकेट तस्कीन अहमद को भी मिला है।

विज्ञापन

बांग्लादेश प्लेइंग 11

नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद

विज्ञापन

भारत प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ