IND vs BAN: Siraj की आग उगलती गेंद पर गच्चा खा गए Mominul Haque, पंत ने कैच पकड़कर किया आउट, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd Test Mohammad Siraj Mominul Haque Rishabh Pant
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd Test Mohammad Siraj Mominul Haque Rishabh Pant
IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में टीम इंडिया पहली पारी में 314 रनों पर ऑलआउट हो गई और 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने दिन की शुरुआत में ही लगातार दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। जिसमें पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोमिनुल हक को सिराज ने खतरनाक गेंद डालते हुए आउट कर दिया।
तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शुरुआत में ही नजमुल हौसेन शन्तो के रुप में एक झटका लग गया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मोमिनुल हक ने आते ही चौका जड़ दिया और अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। हालांकि कप्तान ने तुरंत मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई।
सिराज ने 13वें ओवर में पहले मोमिनुल को छकाया और फिर अंत में 5वीं गेंद पर एक आउट स्विंगर डाली जिसे हक पड़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके बल्ले से टकराकर विकेटकीपर पंत के हाथों में चली गई। बता दें कि इससे पहले फर्स्ट इनिंग में सिराज को कोई भी सफलता नहीं मिली थी और टीम को उनके काफी उम्मीदें थी जिसपर फिलहाल वे खरे उतरते नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/abhishe92065110/status/1606500480670388224?s=20&t=WesgXKyvGhQ36cvX0mEvDQ
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम खेल चैनल पर देखा जा सकता है।
दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए आप सोनी लिव एप पर जा सकते हैं। इसके आलावा अगर फ्री में इसका मजा उठाना चाहते हैं तो आपके पास जियो टीवी के अधिकार होने चाहिए. मोबाइल पर इसका फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: