IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में अनकैप्ड प्लेयर्स के ऊपर पैसों की खूब बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा करोड़पति बन गए हैं। 20 लाख की बेस प्राइस बाले विव्रांत को कई गुना ज्यादा पैसे मिले। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन

कौन हैं विव्रांत शर्मा?

जम्मू-कश्मीर के 23 साल के विव्रांत शर्मा ने हाल के दिनों में गजब का खेल दिखाया है। टी20 में उन्होंने 8 पारियों में 191 रन बनाए हैं। साथ ही 6 विकेट भी लिए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 14 मैच में 519 रन और 8 विकेट हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ही स्पिनर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विव्रांत जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, पिछले सीजनों में सनराइजर्स हैदराबाद के नेट में काफी प्रभावित किया था।

इंग्लैंड के सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगा प्लेयर बने गहैं। सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। कुरेन ने मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की बोली लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ