IND vs BAN: Shubhman Gill ने गेंद को बाउंड्री के पार भेजा और मजेदार स्टाइल में पूरा किया शतक, देखें वीडियो

IND vs BAN 2nd Test Shubham Gill

IND vs BAN 2nd Test Shubham Gill

IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम बेहतरीन लय में नजर आ रही है। टीम की शुरुआत दमदार रही और दोनों ही ओपनर्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की। जिसके बाद कप्तान केएल राहुल आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया और अपने करियर का पहला शतक जड़ा। हालांकि उसके बाद वे आउट हो गए।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने जड़ा करियर का पहला शतक

275 रनों की बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम के दोनों ही ओपनरो ने बांग्लादेश को विकेट नहीं लेने दिए। हालांकि 23वें ओवर में केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने 152 गेंदों पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़ दिए।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने अपना शतक भी दमदार अंदाज में पूरा किया। उन्होंने गुड लेंथ की बॉल पर सीधे शॉट मार दिया जिससे गेंद बाउंड्री के पास एक टप्पा खाकर रोप को पार कर गई और गिल का शतक पूरा हो गया। अपना पहला शतक जड़ने के बाद उन्होंने नीचे झुककर सभी का आभार जताया। गिल का ये सेलीब्रेशन हर तरफ वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Master__Cricket/status/1603680449758232576

गिल ने रोहित-राहुल को छोड़ा पीछे

शुभमन गिल इस 112 रनों की पारी के साथ भारत के लिए 2022 में खेले गए सभी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। इससे पहले इस साल भारतीय टीम की ओपनिंग बेहद खराब रही और केएल राहुल और रोहित शर्मा में से कोई भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ऐसे में 2022 में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में वे नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ