IND vs BAN: 12 साल बाद मिलता टेस्ट खेलने का मौका, इंडिया के तूफानी गेंदबाज को लग गया झटका

IND vs BAN 1st Test jaydev unadkat

IND vs BAN 1st Test jaydev unadkat

नई दिल्ली: केएल राहुल की अगुआई वाली टीम इंडिया 14 दिसंबर से चटोग्राम में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस बीच टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे एक गेंदबाज का इंतजार बढ़ गया है। भारत की टेस्ट टीम में 12 साल बाद वापस बुलाए गए तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट अभी भी भारत में फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज गेंदबाज को अभी तक वीजा नहीं मिला है।

विज्ञापन

राजकोट में घर पर ही हैं उनादकट

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, उनादकट वर्तमान में वीजा मुद्दों के कारण राजकोट में घर पर हैं। उनादकट का मामला पेचीदा हो गया है। कहा जा रहा है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए प्री-बुकिंग नहीं की गई थी। उन्हें मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद अप्रत्याशित रूप से टीम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1602659902832676866

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट में शामिल होने की उम्मीद 

प्रबंधन उनादकट के मामले को देखेगा और उम्मीद करेगा कि वह दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल हो जाएं। इस बीच चटोग्राम टेस्ट में नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। हालांकि, अंतिम चयन प्रबंधन द्वारा मैच की परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई ने केएल राहुल के डिप्टी के रूप में नामित चेतेश्वर पुजारा के साथ एक अपडेटेड टीम शेयर की।

विज्ञापन
IPL 2023 Mini Auction के लिए 405 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, बेन स्टोक्स, शाकिब अल हसन समेत ये स्टार खिलाड़ी शामिल

12 साल बाद मिल सकता है मौका 

उनादकट ने 12 साल पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर 16 दिसंबर 2010 को टेस्ट डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने 26 ओवर फेंके और 101 रन दिए। इसके बाद उन्हें टीम में वापसी का मौका नहीं मिला। वह 7 वनडे में 8 और 10 टी 20 में 14 विकेट चटका चुके हैं। मार्च 2018 के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई फॉर्मेट नहीं खेला है। विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में वापसी का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ