IND vs BAN: 'पुजारा को उप कप्तान के रूप में देखकर हैरान...', मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल

IND vs BAN Test mohammad kaif cheteshwar pujara

IND vs BAN Test mohammad kaif cheteshwar pujara

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार है। रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट के कारण बाहर होने के बाद केएल राहुल को कप्तान और चेतेश्वर पुजारा को उप कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत उप कप्तान के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन पुजारा को जिम्मेदारी देकर बीसीसीआई ने चौंका दिया। पंत इंग्लैंड में भारत के उप-कप्तान थे, आखिरी बार उन्होंने पांच महीने पहले एक टेस्ट मैच खेला था। जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी कर रहे थे।

पुजारा को उप-कप्तान के रूप में देखकर ‘हैरान’

बुमराह फिर से पीठ की चोट के साथ बाहर हैं, सभी को उम्मीद थी कि पंत अपनी उप-कप्तानी की भूमिका को बरकरार रखेंगे, लेकिन पुजारा को ये जिम्मेदारी दे दी गई। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि वह पुजारा को उप-कप्तान के रूप में देखकर ‘हैरान’ हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – LPL 2022: चोटिल होने से पहले आजम खान ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

इतनी जल्दी क्यों है 

कैफ ने बुधवार से शुरू हो रहे फर्स्ट टेस्ट से पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित एक इंटरेक्शन में कहा, “यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि पिछली बार ऋषभ पंत उप-कप्तान थे।” कैफ ने कहा कि अगर पुजारा को उप-कप्तानी की भूमिका के लिए माना जाना चाहिए था, तो उन्हें बुमराह का उप-कप्तान होना चाहिए था जब भारत आखिरी बार इंग्लैंड में खेला था। पुजारा उस टीम (इंग्लैंड में) थे, इसलिए या तो आपने यहां गलती की है या इंग्लैंड में। किसी ने गलती की है, लेकिन इतनी जल्दी क्यों है?

विज्ञापन

पंत को कप्तान बनाने की भी जल्दी क्यों

कैफ ने ये भी कहा कि पंत को कप्तान बनाने की इतनी जल्दी क्यों है? वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पैर जमा रहे हैं। मैं समझता हूं कि उन्होंने कुछ मैच जीते हैं, लेकिन वह अभी भी युवा हैं। आप किसी को इतनी जल्दी कप्तान या उप-कप्तान नहीं बनाते। यह हड़बड़ी क्यों? मुझे समझ में नहीं आता। क्यों नहीं ऐसा हो सकता कि कोई बस प्रदर्शन करता रहे और मैच जीतता रहे? (ujackets.com) प्राथमिकता अपनी टीम के लिए मैच जीतना होनी चाहिए न कि कप्तान बनना। हम खिलाड़ियों पर इतना ध्यान देते हैं।”

विज्ञापन

रोहित के अलावा, भारत को मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की भी कमी खलेगी। दोनों वरिष्ठ क्रिकेटर एकदिवसीय और टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए। चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार और जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ