कारों के शौकीन Virat Kohli, Audi E Tron की करते दिखे सवारी, जानें कार की डिटेल्स
Edited By Amit Kasana

विराट कोहली इस इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे
Edited By Amit Kasana

विराट कोहली इस इलेक्ट्रिक कार में पहुंचे
Virat Kohli: क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली निजी जीवन में महंगी कारों का शौक रखते हैं। दिल्ली हो या मुंबई उनके कार के बेड़े में Porsche Panamera, Range Rover Vogue, Bentley जैसी लग्जरी कारें हैं। अकसर विरोट अपनी इन कारों में घूमते हुए स्पॉट होते हैं।
हाल ही में विराट सवा करोड़ की इलेक्ट्रिक कार में देखे गए। यह कार थी Audi e-Tron 55. इस कार की खासियत यह है कि यह एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 484 km तक चलती है। दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में पॉपुलर डांस ग्रुप Quick Style के साथ एक वीडियो शूट किया है।
और पढ़िए – IND vs AUS: Hardik Pandya ने सहवाग स्टाइल में मारा अपरकट SIX, कंगारू गेंदबाज रह गया दंग, देखें Video

इस वीडियो में वह बैट और क्विक स्टाइल ग्रुप मेंबर्स के साथ डांस करते दिखे हैं। बताया जा रहा है कि इसी वीडियो को शूट करने के लिए विराट Audi e-Tron 55 से पहुंचे थे। विराट का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऑडी की शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी Audi e-Tron 55 में 95kwh की बैटरी मिलती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 200 kmph की है। यह कार महज 5.7 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: