IND vs AUS: 'एक हाथ का कमाल'..Virat Kohli बने सुपरमैन और पकड़ लिया खतरनाक कैच...देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Virat Kohli take amazing catch
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Virat Kohli take amazing catch
IND vs AUS: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल दिखाया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया है। मुकाबले के आखिरी ओवर में कंगारू टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने एक रनआउट भी किया।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बैटिंग करने आई टीम इंडिया ने 20 ओवर में 186 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया 180 ही बना पाई और 6 रनों से मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया। इस मैच में विराट कोहली ने एक शानदार कैच पकड़कर महफिल लूट ली।
https://twitter.com/aamir28_/status/1581912509648633856?s=20&t=YeGFMeeVZTzm1AzJnyg0Yw
दरअसल, अंतिम ओवर की 4 गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी। शमी के हाथों में गेंद थी और सामने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस बैटिंग कर रहे थे। शमी ने स्टंप में गेंद फेंकी, जिसे कमिंस ने लॉग ऑन के ऊपर से छक्का मारना चाहा, लेकिन विराट कोहली ने हवा में उछलकर गेंद को एक हाथ से पकड़ लिया। विराट कोहली का ये जबरदस्त कैच देख हर कोई हैरान है।
https://twitter.com/sahil_18vk/status/1581911545755627520?s=20&t=YeGFMeeVZTzm1AzJnyg0Yw
कैच लेने के बाद विराट ने जमकर जश्न भी मनाया। उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि यह कैच नहीं बल्कि मैच पकड़ा है। इसके बाद अगली ही गेंद पर शमी ने एश्टन एगर को रन आउट किया. फिर जोश इंग्लिश को बोल्ड मारा और अंतिम गेंद पर केन रिचर्डसन को भी बोल्ड कर दिया। इस तरह टीम इंडिया 6 रनों से यह मुकाबला जीत गई।
Thop catch 🥵🥵#ViratKohli#KingKohli #INDvsAUS pic.twitter.com/ds5au5CNaX
— bunny_17 (@Koushik_17) October 17, 2022
ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए मुकाबले में भारत ने 186 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 180 के स्कोर पर ही समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: