IND vs AUS Test: 'विराट को ऐसे कर पाओगे आउट'...ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने पैट कमिंस को दिया ये गुरूमंत्र
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Test jeff thomson gave the idea to dismiss virat kohli
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Test jeff thomson gave the idea to dismiss virat kohli
IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले 3 साल से कोई शतक नहीं जड़ सके हैं, हालांकि हाल में उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी की है। विराट की फॉर्म से ऑस्ट्रेलिया में डर का माहौल है।
दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन (jeff Thomson) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें साफ पता चल रहा है कि विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया खेमे में कितना डर है और विराट का विकेट कितना बड़ा है।
जेफ थॉमसन ने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को गुरूमंत्र देते हुए कहा कि विराट को क्रीज पर सेट होने से पहले ही उन्हें आउट करना होगा। उन्होंने कहा कि कोहली को ज्यादा खतरा उठाने के लिए मजबूर करें, उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर आने के लिए मजबूर करें।
एक शो में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कहा कि ‘अगर आप कोहली को गेंदबाजी कर रहे हैं तो यह बाकी के समान ही है, आपको भारतीय स्टार को बांधने और असहज करने की कोशिश करनी है, उन्हें रन बनाने से रोकें, हालांकि उन्हें शांत रखना मुश्किल है। कोहली के खिलाफ ये मानसिक जंग होगी, जो पहले टूटेगा वो हारेगा।’
आपको बता दें कि विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आग उगलता है। कोहली ने कंगारू टीम के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36 पारियों में 48.05 की औसत से 1682 रन ठोके। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 169 का है। विराट कोहली ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था, जबकि पिछला मैच दिसंबर 2022 में खेला है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी से शुरु होगी, जो 13 मार्च तक चलेगी। पहले मैच 9 फरवरी से 13, जबकि दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से 21, तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च और चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च तक खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: