---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लपका अद्भुत कैच, मात खा गए ख्वाजा, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया 262 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो रवींद्र जडेजा ने चौका ठोक रहे उस्मान ख्वाजा का शिकार कर दिया। जडेजा ने उस्मान को महज 6 रनों पर पवेलियन भेजा। जडेजा की गेंद पर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया 262 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो रवींद्र जडेजा ने चौका ठोक रहे उस्मान ख्वाजा का शिकार कर दिया। जडेजा ने उस्मान को महज 6 रनों पर पवेलियन भेजा। जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने गली में इतना बेहतरीन कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

छठे ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। जडेजा की बॉल पर ख्वाजा एक चौका ठोक चुके थे। इतने में उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, तो ख्वाजा ने इसे विकेटकीपर और गली के बीच से निकालने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले को छूते हुए जैसे ही गली की ओर गई, यहां खड़े श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए दमदार कैच लपक लिया। श्रेयस का ये कैच इतना बेहतरीन था कि उन्होंने एक झटके में बॉल को जज किया और छाती पर आ रही गेंद को झट से लपक लिया। एक पल के लिए भी वे गलती करते तो कैच ड्रॉप हो सकता था। आखिरकार ख्वाजा को 6 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –विराट कोहली के आउट होने पर दिग्गजों ने कही बड़ी बात, जानिए अंपायर के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया को मिली 62 रनों की लीड

बहरहाल, दूसरे दिन मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टीम इंडिया 262 रन पर आउट हुई तो ऑस्ट्रेलिया ने 1 रन की लीड प्राप्त की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बनाए। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 62 रनों की लीड के साथ मैदान में उतरेगी।

श्रेयस अय्यर का ये बेहतरीन कैच देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Diazepam)

First published on: Feb 18, 2023 06:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola