IND vs AUS: उफ ये क्या!...विराट ने फिर छोड़ा लड्डू कैच, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS live score Virat Kohli dropped David Warner easy catch
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS live score Virat Kohli dropped David Warner easy catch
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का तीसरा दिन है और ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। पहली पारी में स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ने के बाद विराट कोहली ने एक बार फिर आसान कैच छोड़ा है। इस बार विराट ने खतरनाक बल्लेबाज डेविड वार्नर को नया जीवनदान दिया।
दरअसल, टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन दूसरी पारी में छठवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने वार्नर को फंसाया। गेंद ऐज लेकर सीधा स्लिप में खड़े विराट कोहली के पास गई, उन्होंने हाथों को खोला और गेंद को लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथों में जाकर छिटक गई और कैच छूट गया।
और पढ़िए –IND vs AUS: अश्विन की फिरकी में उलझे Khawaja, मारने चले थे चौका, लौट गए पवेलियन, देखें video
What has happened to him?😭
Come on champ, you are 100000x better than this#ViratKohli𓃵 #viratkholi pic.twitter.com/5tkoKjO8h3— Rohan (@VikrantRohan) February 11, 2023
कैच लेने के दौरान विराट कोहली दांए तरफ डाइव मारते दिखे, लेकिन गेंद उनसे काफी दूर चली गई थी। नया जवीनदान मिलने पर डेविड वार्नर ने राहत की सांस ली, जबकि गेंदबाज अश्विन निराश दिखे। पहली पारी में विराट स्टीव स्मिथ का कुछ इसी तरह का कैच छोड़ चुके थे। हालांकि उन्होंने उस्मान ख्वाजा का कैच लपका है।
रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: