IND vs AUS: दो कदम निकालकर Axar Patel ने ठोका करारा छक्का, Murphy के उड़े होश, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 1st Test Axar Patel hit a brilliant six
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 1st Test Axar Patel hit a brilliant six
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया के आलराउंडर अक्षर पटेल ने बल्ले से कमाल किया। अक्षर ने 84 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम इँडिया का टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद अक्षर ने रवींद्र जडेजा के साथ टीम को संभाला और अंत तक डटे रहे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर पटेल ने एक शानदार छक्का भी लगाया है। ये छक्का 137वें ओवर की चौथी गेंद पर टॉड मर्फी के खिलाफ ठोका, जिसे देख कंगारू टीम हैरान रह गई। इस शॉट को लगाने के लिए अक्षर दो कदम क्रीज से आगे निकले और गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया।
दरअसल, ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने मिडिल स्टंप में गेंद डाली थी, जिस पर अक्षर टूट पड़े और आगे बढ़कर करारा छक्का ठोक डाला। इस छक्के पर फैंस झूम उठे और तालियां पीट दीं। इस छक्के में अक्षर की क्लास दिखी, जबकि गेंदबाज के होश उड़ गए।
Lunch on Day 3 of the 1st Test.#TeamIndia all out for 400. Lead by 223 runs.
Rohit Sharma (120)
Axar Patel (84)
Ravindra Jadeja (70)Scorecard – https://t.co/edMqDi4dkU #INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/iUvZhUrGL1
— BCCI (@BCCI) February 11, 2023
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 पर समेटा, फिर बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाए और 223 रनों की लीड ले ली है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट गिर गया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 215 रन पीछे चल रही है।
रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: