IND vs AUS Final: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका; देखें Playing 11

IND vs AUS Final Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अब शुरू हो चुका है।

IND vs AUS Final Playing 11 Toss Ahmedabad Narendra Modi Stadium India vs Australia

IND vs AUS Final Playing 11 Toss Ahmedabad Narendra Modi Stadium India vs Australia

IND vs AUS Final, Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का वो मुकाबला अब शुरू होने वाला है जिसका सभी को शिद्दत से इंतजार था। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीला समुंदर बना हुआ है और इस गहरे समुंदर में इंडिया…इंडिया की गूंज के बीच दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरे। इस महामुकाबले में होम कैप्टन रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला तो  140 करोड़ भारतीयों की सांसें अटकी हुई थीं। पर जैसे ही इसका नतीजा सामने आया तब पता लगा कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।

विज्ञापन

कमिंस ने चली चाल?

वैसे आमतौर पर कहा जाता है कि, प्रेशर मैचों में पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसके उलट फैसला लिया और पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया। इसका कारण ओस हो सकती है जिसके शाम के समय आसार हैं और ऐसे में गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है। इसी कारण पहले गेंदबाजी करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम। जबकि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी और लक्ष्य को डिफेंड करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों टीमों की Playing 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा।

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंदबाजों पर होगी जिम्मेदारी

इस मुकाबले में अब एक बार फिर से भारतीय पेसर मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर सभीकी नजरें होंगी। इसके अलावा कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी पर भी सभी की नजरें होंगी। मोहम्मद शमी 23 विकेट के साथ लीडिंग विकेट टेकर हैं। आज फिर से उनके ऊपर सभी की नजरें होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ