---विज्ञापन---

IND vs AUS: फाइनल से पहले पिच को लेकर फिर विवाद, अब ऑस्ट्रेलिया के सपोर्ट स्टाफ ने उठाया नया मुद्दा!

IND vs AUS Final Pitch Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पिच को लेकर नया विवाद सामने आया।

IND vs AUS Final Pitch Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले एक बार फिर पिच को लेकर मुद्दा गरमाने लगा है। वैसे तो पिछले 3-4 दिनों से पिच पर विवाद हो रहा है। यह विवाद शुरू हुआ था सेमीफाइनल से जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुकाबला होना था। अब फाइनल से कुछ घंटों पहले ही नया मुद्दा सामने आ गया है।

क्या है नया विवाद?

क्रिकबज ने एक रिपोर्ट में बताया था कि, ऑस्ट्रेलिया के किसी सपोर्ट स्टाफ के मेंबर की तरफ से पिच को लेकर एक नया मुद्दा उठाया गया है। इस रिपोर्ट में उस स्टाफ के हवाले से लिखा गया कि,’पिच को लेकर हमारा यह ऑब्जर्वेशन है कि पिच की दोनों साइड में मौजूद पैच पर पानी नहीं डाला गया है। जिस तरह सेंटर पर वाटरिंग हुई है उस तरह इन पैच पर नहीं किया गया, जिसके कारण स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।’ कुछ हालिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम पिच को लेकर खुश नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में इन 4 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, कैसा रहेगा प्रदर्शन? पढ़ें ज्योतिष की भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

क्या था पूरा विवाद?

यह पूरा विवाद शुरू हुआ था सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच को लेकर कहा गया था कि, मैच से पहले पिच बदल दी गई। इसको लेकर बोला जा रहा था कि, सेमीफाइनल मुकाबला फ्रेश पिच पर होता है जबकि इसे यूज्ड पिच पर कराया गया। इसको लेकर मैच में न्यूजीलैंड की हार के कीवी मीडिया ने भी एंट्री की थी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी इसको लेकर पोस्ट किया था और कहा था कि सेमीफाइनल फ्रेश पिच पर होना चाहिए। फाइनल से पहले-पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अहमदाबाद की पिच को लेकर चर्चा शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘भारत बनेगा विश्व विजेता’! फाइनल मैच पर ऑस्ट्रेलिया से आईं दो बड़ी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

ICC ने दिया था जवाब

हालांकि, इस पूरे विवाद पर आईसीसी की तरफ से जवाब दिया गया था। आईसीसी ने कहा था कि, ऐसे बड़े इवेंट में यह आम बात है। मैच से पहले पिच इसलिए बदली गई थी क्योंकि शक था कि फ्रेश विकेट काफी स्लो है। और इस फैसले को आईसीसी की सहमति से ही लिया गया था। आईसीसी ने सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी थी। अब फाइनल से पहले भी पिच को लेकर विवाद जारी है। फाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है और देखते हैं कि यह विवाद कितना बढ़ता है और कहां तक जाता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 19, 2023 01:09 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola