IND vs AUS: जडेजा ने दोबारा कर डाला ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का शिकार, गेंद देख दंग रह गए Cummins
Edited By Bhoopendra Rai

Pat Cummins Dismissed bowled by Ravindra Jadeja
Edited By Bhoopendra Rai

Pat Cummins Dismissed bowled by Ravindra Jadeja
IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन टीम इंडिया के स्पिनर्स ने घातक गेंदबाजी से कंगारू टीम की कमर तोड़ दी है। रवींद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी और तीसरे दिन के पहले सेशलन में ही 7 विकेट चटका दिए।
दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए हैं। जडेजा ने उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकॉब्स, एलेक्स कैरी और पैट कमिंस को आउट किया। जिस गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आउट हुए, वह खतरनाक थी।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1627175773160472576?s=20
दरअसल, टीम इंडिया के लिए जडेजा पारी का 24वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस गच्चा खा गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। जडेजा की गेंद स्टंप में पड़कर बहुत नीची रह गई थी। लिहाजा बैटर गच्चा खा गया और क्लीन बोल्ड हुआ। इस विकेट पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं।
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया इस मैच में 114 रनों की लीड ले चुकी है। क्रीज पर ऑस्ट्रेलिया की अंतिम जोड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: