IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; सूर्यकुमार यादव ने धोया, रिंकू सिंह ने दिलाई जीत

India vs Australia T20 Series 2023: भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

IND vs AUS 1st T20I India Beats Australia 1-0 lead in series Suryakumar Yadav Ishan Kishan Rinku Singh Batting

IND vs AUS 1st T20I India Beats Australia 1-0 lead in series Suryakumar Yadav Ishan Kishan Rinku Singh Batting

India vs Australia 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले खलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला था और सूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान जीत के साथ शुरुआत की है। भारत की यह सबसे बड़ी रनचेज भी रही।

विज्ञापन

SKY, ईशान और रिंकू का कमाल

रिंकू सिंह ने अंत में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई हालांकि यह छक्का उनके रन में नहीं जुड़ा क्योंकि यह गेंद नो थी। इस मैच में सूर्या ने कप्तानी पारी खेली और टीम को 209 रनों के लक्ष्य के सामने आसानी से मुकाबला जिताया। 22 के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर्स आउट हो गए थे जब वह फील्ड पर आए। उन्होंने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़ लिए। किशन ने भी 39 गेंदों पर 58 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सूर्या ने 42 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल थे। अंत में रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए और भारत को जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया निराश

टॉस हारकर पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिस के 110 और स्टीव स्मिथ के 52 रनों की बदौलत 3 विकेट पर 208 रन बनाए थे। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों ने 130 रन जोड़े थे। भारत के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली। मुकेश कुमार 4 ओवर में 29 रन देकर सबसे किफायती रहे। उनके अलावा सभी की जमकर पिटाई हुई है। बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 54 रन लुटाए।

विज्ञापन

भारतीय टीम इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। देखना होगा कि आज के मैच में गेंदबाजों की धुनाई के बाद क्या सूर्या अब कुछ बदलाव करते हैं या नहीं। आज के मैच में जीतेश शर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ