---विज्ञापन---

IND vs AUS: रवि बिश्नोई की पहले टी20 में जमकर हुई धुनाई, शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में जुड़ा नाम

India vs Australia 1st T20I, Ravi Bishnoi Unwanted Record: भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने विशाखापट्टनम टी20 में 4 ओवर में 54 रन लुटाए।

IND vs AUS 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के युवा गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। मुकेश कुमार ने सिर्फ 4 ओवर में 29 रन दिए। उनके अलावा सभी की कंगारू बल्लेबाजों ने क्लास लगाई। इसी लिस्ट में एक ऐसा नाम था जिसने अपने पहले ओवर में ही भारत को पहला विकेट दिलाया था। लेकिन उसके बाद इस गेंदबाजी की इतनी पिटाई हुई की उसका नाम शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में जुड़ गया। वो नाम था लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का।

बिश्नोई की खूब पड़ी मार

रवि बिश्नोई ने इस मुकाबले में 4 ओवर का अपना कोटा पूरा किया और एक विकेट लेकर 54 रन लुटा दिए। जबकि अपने पहले ओवर में उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट लेकर सिर्फ 5 रन ही दिए थे। उसके बाद अगले तीन ओवर में उन्होंने 49 रन लुटा दिए। इसी के साथ बिश्नोई के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: जोश इंग्लिस का सबसे तेज शतक! अपने ही देश के खिलाड़ी के रिकॉर्ड को किया बराबर

N24 Whatsapp Group

---विज्ञापन---

एक T20I पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय

  • युजवेंद्र चहल – 64 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2018
  • क्रुणाल पांड्या – 55 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018
  • यूसुफ पठान – 54 रन बनाम श्रीलंका, 2009
  • क्रुणाल पांड्या – 54 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2018
  • रवि बिश्नोई – 54 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ईशान किशन 58 रन बनाकर आउट, भारत को लगा तीसरा झटका

---विज्ञापन---

भारत को मिला 209 का लक्ष्य

इस पारी की बात करें तो इंग्लिस के 110 और स्टीव स्मिथ के 52 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 208 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों ने 130 रन जोड़े थे। भारत के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली। मुकेश कुमार 4 ओवर में 29 रन देकर सबसे किफायती रहे। उनके अलावा सभी की जमकर पिटाई हुई। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल की शुरुआत अच्छी रही लेकिन रुतुराज गायकवाड़ दुर्भाग्यशाली रहे और बिना गेंद खेले ही रनआउट हो गए। ईशान किशन ने इसके बाद 39 गेंदों पर 58 रन ठोके। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बेहतरीन पारी खेली।

First published on: Nov 23, 2023 10:05 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola