ICC Rankings: टीम इंडिया के लिए चिंता की खबर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले रैंकिंग ने बढ़ाई टेंशन!

ICC Rankings Team India: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा जरूर देखने को मिला है। लेकिन फिर भी एक मायने में टीम की टेंशन बढ़ गई है।

ICC Rankings Team India SKY Ravi Bishnoi Remains Number 1 Tensions Raise Before T20 World Cup 2024

ICC Rankings Team India SKY Ravi Bishnoi Remains Number 1 (Image Credit- News24)

ICC Rankings Team India: हर बार की तरह इस बार भी बुधवार के दिन आईसीसी की ताजा रैंकिंग जारी की गई। टीम इंडिया की नंबर 1 पर बादशाहत तो बरकरार रही। लेकिन क्या आपको पता है कि इस ताजा रैंकिंग के बाद टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ गई। दरअसल इस वक्त सभी टीमों ने टी20 क्रिकेट पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उसका कारण है जून में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2024। पर अब इस रैंकिंग में जो दिखा उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम की टेंशन बढ़ सकती है। हालांकि, नंबर 1 बल्लेबाज, नंबर 1 टीम और नंबर 1 गेंदबाजी हर पोजीशन पर भारत का कब्जा है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन?

टीम इंडिया के लिए टी20 रैंकिंग ने टेंशन बढ़ा दी है। इसका कारण यह है कि बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में टॉप 50 में सिर्फ पांच भारतीय ही मौजूद हैं। नंबर 1 पर सूर्यकुमार यादव हैं और नंबर 7 पर रुतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। यशस्वी जायसवाल अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 0 पर आउट होने के बाद 19 से सीधे 29वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। इनके अलावा विराट कोहली जो टी20 इंटरनेशनल मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से नहीं खेले हैं, वो भी 36 से 37वें स्थान पर खिसक गए। टॉप 50 में पांचवें भारतीय ईशान किशन हैं जो 44वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम इन दिनों वनडे वर्ल्ड कप की हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम बैलेंस बनाने में जुट गई है। रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जीतेश शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी प्रयोग का हिस्सा हैं। साथ ही पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज और अब साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया के अंदर बेस्ट कॉम्बिनेशन के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं। ऐसे में सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर हैं तो रैंकिंग का गिरना स्वाभाविक है। लेकिन ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को सुधार करना होगा। यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रमुख चेहरा हो सकते हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजी रैंकिंग में भी चिंता

भारतीय गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में अकेले भारतीय रवि बिश्नोई हैं। बिश्नोई नंबर 1 गेंदबाज हैं तो उनके बाद सीधे 13वें स्थान पर अक्षर पटेल हैं। पटेल को दो स्थान का नुकसान ताजा रैंकिंग में हुआ है। इतना ही नहीं लगातार महंगे साबित हो रहे अर्शदीप सिंह टॉप 20 से बाहर होकर 23वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। कुलदीप यादव लंबे समय बाद टी20 में लौटे और वह 38वें से 32वें पायदान पर आ गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अभी माहौल टी20 का है और कहीं वनडे मैच वर्ल्ड कप 2023 के बाद हुए नहीं। इसलिए सिर्फ टी20 रैंकिंग में बदलाव हुए हैं। बाकी टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 टीम है। वनडे में शुभमन गिल नंबर 1 बल्लेबाज हैं और टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन नंबर 1 गेंदबाज व रवींद्र जडेजा नंबर 1 ऑलराउंडर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ