IPL 2024: ऑक्शन में उतरेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव!

Rishabh Pant IPL 2024 Auction: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पिछले साल के अंत में रोड एक्सीडेंट हो गया था। वह तब से क्रिकेट फील्ड से दूर हैं।

IPL 2024 Auction Delhi Capitals Rishabh Pant Comeback Update Auction Details Purse Amount Available Slots

IPL 2024 Auction Delhi Capitals Rishabh Pant Comeback Update (Image Credit- IPL)

Rishabh Pant IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का ऑक्शन 19 दिसंबर मंगलवार को होने वाला है। आईपीएल के आगामी सीजन की नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बड़े बदलाव होने की संभावनाएं बनने लगी हैं। उससे पहले टीम के कप्तान ऋषभ पंत जो पिछले सीजन में एक्सीडेंट से चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। अब इस सीजन में वापसी कर सकते हैं। वहीं अब उनके ऑक्शन में भी उतरने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बदलाव!

जी हां, ऋषभ पंत इस बार ऑक्शन के दौरान मौजूद रहेंगे। उनके उतरने के मतलब यह नहीं है कि उनके ऊपर किसी तरह की बोली लगने वाली है। वह अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी टेबल पर ऑक्शन के दौरान मौजूद रहेंगे। ऋषभ पंत ऑक्शन में मौजूद होंगे तो निश्चित है कि उनकी देखरेख में ही इस बार दिल्ली की टीम तैयार की जाएगी। ऐसे में टीम के अंदर कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। टीम के पास 9 स्लॉट नीलामी के लिए बाकी हैं जिसमें से चार विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास पर्स में 28.95 करोड़ रुपए बाकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत?

आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की वापसी और उनके रोल को लेकर चर्चा हो रही थी। जानकारी मिली थी कि वह आगामी आईपीएल में टीम में वापसी जरूर करने वाले हैं। पर चर्चा यह थी कि वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम के साथ रह सकते हैं। लेकिन खबरें यह भी हैं कि वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे लेकिन वह शायद बतौर विकेटकीपर आगामी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन फिलहाल अब देखने वाली बात यह है कि ऋषभ पंत जब नीलामी के दौरान दिल्ली की टेबल पर मौजूद रहेंगे तो वह कैसी टीम तैयार करते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, ललित यादव, खलील अहमद, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ