World Cup 2023: रैंकिंग में नंबर वन आने पर ज्यादा खुश नहीं गिल-सिराज, बोले- 'अभी काम अधूरा है'

ODI World Cup 2023: आईसीसी द्वारा नंबर वन रैंकिंग पाने के बाद शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने कही बड़ी बात। टीम को ट्रॉफी दिलाना है लक्ष्य

icc rankings shubman gill mohammad siraj icc odi world cup 2023

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग हर डिपार्टमेंट में कमाल कर रही है। वहीं, वनडे विश्व कप के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें टीम इंडिया के शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने बाजी मारी है।

विज्ञापन

बता दें, वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग शुभमन गिल 830 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पहुंच गए है। इसके साथ ही गिल ने पाक टीम के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सिराज नंबर तीन पर मौजूद थे।

विज्ञापन

नंबर वन की रैंकिंग से ज्यादा खुश नहीं दोनों खिलाड़ी

वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान पाने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि, रैंकिंग में पहला स्थान पाकर काफी अच्छा लग रहा है लेकिन अभी तक पूरा काम नहीं हुआ है। मैं टीम को विश्व कप भी जिताना चाहता हूं।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का कहना है कि ”नंबर 1 रैंकिंग मेरे लिए मायने नहीं रखती, मेरा लक्ष्य विश्व कप जीतना है।” बता दें, विश्व कप 2023 में ये दोनों खिलाड़ी काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

नीदरलैंड के साथ होगा अगला मैच

बता दें, विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया पहले ही अपनी जगह बना चुकी है। अब टीम इंडिया का आखिरी लीग मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा। जिसके लिए अब टीम इंडिया बेंगलुरु में प्रैक्टिस कर रही है।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अभी तक अपने सभी मैच जीते है। टीम इंडिया प्वांइट्स टेबल में भी पहले नंबर पर मौजूद है। अब भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मुकाबलें को भी जीतकर सेमीफाइनल मैच के लिए खुद को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ