ODI World Cup 2023: विश्व कप में खराब प्रदर्शन करना टीम को पड़ा भारी, अब चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना तय

NZ vs SL: विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड से आज हारने के बाद अब श्रीलंका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्वालीफाई करने से भी बाहर हो गई है।

icc odi world cup 2023 nz vs sl shri lanka out champions trophy 2025

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 NZ vs SL: वनडे विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दांवेदारी पक्की कर ली है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका का ये विश्व कप बेहद ही खराब रहा है टीम ने 9 मैच खेले है और महज 2 मैचों में उसको जीत हासिल हुई है। जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस खराब प्रदर्शन का खामियाजा अब श्रीलंका टीम को एक और बड़े टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर श्रीलंका

बता दें, श्रीलंका की टीम न सिर्फ विश्व कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई है बल्कि अब ये टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। अगर श्रीलंका की टीम विश्व कप 2023 में प्वाइंट्स टेबल में नंबर 8 तक रहती तो वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर लेती, लेकिन न्यूजीलैंड से हारने के बाद अब टीम के इस सपने पर पानी फिर गया है। श्रीलंका के विश्व कप में सभी 9 लीग मैच हो चुके हैं और टीम महज 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

विज्ञापन

अब थोड़ी बहुत उम्मीदें श्रीलंका टीम को पाक-इंग्लैंड के मैच से बची है। अगर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को काफी ज्यादा अंतराल से हरा देती है तो इंग्लैंड की टीम 9वें स्थान पर आ सकती है और नेट रनरेट के हिसाब से श्रींलका नंबर आठ पर पहुंच सकती है। जिससे श्रीलंका के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करने के चांस बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन

5 विकेट से जीती कीवी टीम

बता दें, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 171 रन ही बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से मैच में बल्लेबाजी करते हुए कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली थी। 172 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड टीम ने 23.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ड्वेन कॉन्वे 45, रचिन रविंद्र 42 और डेरियल मिचेल ने 43 रनों की पारी खेली है। इससे पहले मैच में कीवी गेंदबाजों की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ