ICC ODI Ranking: इमाम-उल-हक ने खिसकाई शुभमन गिल की जमीन, जानिए टॉप-10 में कहां हैं भारतीय बल्लेबाज

ICC ODI Ranking Imam Ul Haq

ICC ODI Ranking Imam Ul Haq

नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स वनडे बैटिंग रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने टॉप-4 स्थानों में से 3 पर कब्जा जमा लिया है। फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ताजा अपडेट में एक स्थान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 1 मई को इस स्थान पर भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का कब्जा था।

विज्ञापन

इमाम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के तीन मैचों के दौरान दो अर्धशतक लगाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीसरे मैच में 90 रन ठोके। उन्होंने 58 के औसत से 174 रन बनाए। इसके साथ ही पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी शीर्ष चार स्थानों पर आ गए हैं। बाबर आजम पहले, फखर जमां तीसरे और इमाम उल हक चौथे स्थान पर काबिज हैं। पाकिस्तान तिकड़ी के बीच दक्षिण अफ्रीका के रेसी वैन डेर डूसेन एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – ODI World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है वर्ल्ड कप, जानें किस दिन होगा IND vs PAK का महामुकाबला

हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम को भी फायदा 

न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान की 4-1 सीरीज जीत के बाद पाकिस्तान के कई गेंदबाजों ने लंबी छलांग लगाई। जिसमें तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम शामिल रहे। रऊफ 9 विकेट लेकर श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 9 स्थानों के सुधार के साथ 42वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि वसीम तीन मैचों में अपने छह विकेट लेने के बाद शीर्ष 100 से 69वें स्थान पर आ गए।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को फायदा 

अफरीदी ने श्रृंखला के दौरान आठ विकेट लिए। चौथे मैच में उनके 23 रन की शानदार नाबाद पारी ने उन्हें ऑलराउंडरों की सूची में 8 पायदान ऊपर 36वें स्थान पर पहुंचने में मदद की। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी पाकिस्तान के खिलाफ 5.68 की अच्छी इकॉनमी रेट से गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए। स्टैंड-इन कप्तान टॉम लेथम सीरीज में 282 रनों के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठ पायदान ऊपर चढ़कर 21वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि टीम के साथी विल यंग फाइनल में 87 रनों की शानदार पारी के बाद 24 पायदान ऊपर 75वें स्थान पर पहुंच गए।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘वे आरसीबी के साथ गली क्रिकेट खेल रहे थे’ सूर्यकुमार यादव के फैन हुए सुनील गावस्कर, कही ये बात

टॉप-10 में कहां हैं भारतीय बल्लेबाज 

वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें शुभमन गिल 738 अंकों के साथ पांचवें, विराट कोहली 719 अंकों के साथ सातवें और रोहित शर्मा 707 अंकों के साथ नौवें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन

ये हैं दुनिया के टॉप-10 वनडे बल्लेबाज 

बाबर आजम पाकिस्तान- 886 अंक
रेसी वेन डेर डूसेन साउथ अफ्रीका- 777 अंक
फखर जमां पाकिस्तान- 755 अंक
इमाम उल हक पाकिस्तान- 745 अंक
शुभमन गिल भारत- 738 अंक
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया- 726 अंक
विराट कोहली भारत- 719 अंक
क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका- 718 अंक
रोहित शर्मा भारत- 707 अंक
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया- 702 अंक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ