IND vs BAN: Virat Kohli के पास टी20 वर्ल्ड कप में कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN Virat Kohli
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN Virat Kohli
IND vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारतीय टीम अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ ए़डिलेड में खेलेगी। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम के पास प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आने का मौका है वहीं दूसरी तरफ बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली के पास एक नया कीर्तिमान हासिल करने का सुनहरा मौका है। दरअसल विराट कोहली अगर इस मैच में 16 रन बनाते हैं तो वे टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
अभी पढ़ें – WBBL 2022: इस महिला खिलाड़ी ने 16 गेंद में ठोक डाले 51 रन, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, देखें VIDEO
विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप में 1001 रन हो गए हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वे सिर्फ महेला जयवर्धान के पीछे हैं। महेला जयवर्धने के बल्ले से 2007 से लेकर 2014 टी20 वर्ल्ड कप तक कुल 1016 रन निकले थे। इस सूची में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा के नाम 919 रन हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यह दोनों ही भारतीय बल्लेबाज क्रमश: दूसरे और चौथे पायदान पर हैं।
महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन 25 पारियों में बनाए थे, वहीं विराट कोहली ने 23 पारियों में ही इस कीर्तिमान को हासिल कर लिया है। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में मात्र 12 रन ही बनाए थे उन्होंने इस मैच में 1000 रन पूरा करने का आंकड़ा पार कर लिया था वहीं सबसे तेजी से इसे हासिल करने वाले भी बन गए थे।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में विराट कोहली धमाकेदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 62 रन बनाए थे और टीम को एक सम्मानजनक टोटल की ओर ले गए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: