IND vs BAN: ऋषभ पंत के हाथ फिर लगी निराशा...रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN LIVE Ribhash Pant not included in the playing XI
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN LIVE Ribhash Pant not included in the playing XI
IND vs BAN: टी 20 वर्ल्ड कप में आज एक अहम मुकाबला शुरू हो गया है। एडिलेड में खेले जा रहे इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्योता दिया। रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में पहली बार टॉस हारे हैं। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है।
मैच से पहले चर्चा थी कि रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं, लेकिन एक बार फिर उनके हाथ निराशा लगी है। क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक पर ही भरोसा जताया है। इस वर्ल्ड कप के पहले मैच से ही टीम दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर पहली पसंद मान रही है, इस पर आप मुहर लगी है।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: इसे कहते हैं क्लास…KL Rahul ने ठोक डाला स्टाइलिश छक्का, झूम उठे फैंस, देखें वीडियो
https://twitter.com/vermaji90/status/1587711638882635779?s=20&t=sz_IeJyApCIR8CvR1GMb_w
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने टीम में एक-एक बदलाव हुआ है। भारत ने दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल, जबकि बांग्लादेश ने सौम्य सरकार की जगह शरीफुल इस्लाम को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
भारत– केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), आर अश्विन, मो. शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश– नजमुल होसैन, लिटन दास, शाकिब अल हसन, अफीफ होसैन, नूरुल हसन, मोसदेक होसैन, यासिर अली, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और शरीफुल इस्लाम।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: