हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दोनों खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप! भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Hardik Pandya-Shivam Dube T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दोनों में से कौन टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा इसको लेकर डिबेट छिड़ गया है।

Hardik Pandya Shivam Dube Both Can Play T20 World Cup 2024

Hardik Pandya Shivam Dube Both Can Play T20 World Cup 2024 (Image- News24)

Hardik Pandya-Shivam Dube T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के लिए पिछले एक साल में लगातार टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते नजर आ रहे थे। बतौर खिलाड़ी बात करें तो वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं। लेकिन मौजूदा समय में हार्दिक चोटिल हैं और उनकी जगह शिवम दुबे को मौका मिला। अफगानिस्तान सीरीज में शिवम ने पहले दो मैचों में शानदार अर्धशतक लगाए और दो विकेट भी लिए। वह इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। उनके इस प्रदर्शन के बाद डिबेट खड़ा हो गया कि हार्दिक खेलेंगे या शिवम?

विज्ञापन

अब इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस डिबेट को खत्म करते हुए यह कहा कि दोनों खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आईपीएल खेला जाएगा। अगर उसमें भी शिवम का बल्ला चला तो उन्हें इग्नोर करना टीम के लिए आसान नहीं होगा। वहीं हार्दिक को बाहर कर नहीं सकते। ऐसे में दोनों को मौका दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

क्या बोले आकाश चोपड़ा?

आकाश चोपड़ा ने कहा,’शिवम अपनी बल्लेबाजी से ठोस दावेदारी पेश कर रहे हैं। तीसरे मैच में वो थोड़ा जल्दी मैदान पर उतर गए थे। वहां संजू सैमसन या फिर रिंकू सिंह को भेजना चाहिए था। क्योंकि वह एक अटैकिंग बल्लेबाज हैं जो युवराज सिंह की याद दिलाते हैं। तो उन्हें थोड़ा लोअर ऑर्डर में भेजना चाहिए। पहले दो मैचों में उन्होंने जिस तरह छक्के लगाए उनकी ताकत अविश्वसनीय है।’

विज्ञापन

हार्दिक और शिवम में से कौन?

इसको लेकर आकाश बोले,’कुछ लोगों का कहना है कि हार्दिक को बाहर करके शिवम दुबे को लेना चाहिए। लेकिन मैं कहूंगा कि दोनों को पिक करना चाहिए। इन तीन मैचों के आधार पर शिवम पक्के दावेदार हैं। अगर वह आईपीएल में भी अच्छा करते हैं तो उन्हें इग्नोर करना मुश्किल होगा और टीम इंडिया के लिए यह अच्छा होगा। वह वेस्टइंडीज और यूएसए की पिचों पर स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं। उनकी ताकत को नजरअंदाज नहीं कर सकते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ