---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘How Can he Say Fixer…;’ गंभीर-श्रीसंत लड़ाई का नया Video, स्टंप माइक में सुनाई पड़ी ये बात

Gautam Gambhir-Sreesanth Fight: गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच लीजेंड्स लीग के मैच में हुई बहस का मुद्दा लगातार गर्म होता जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Gautam Gambhir-Sreesanth Fight: गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच लीजेंड्स लीग के एलिमिनेटर मैच में लड़ाई हो गई थी। यह विवाद तब और बढ़ा जब श्रीसंत ने इसको लेकर वीडियो शेयर किया और बताया कि गंभीर उन्हें फिक्सर-फिक्सर कहकर बुला रहे थे। वहीं गंभीर ने भी इसको लेकर चुटकी लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया था। इरफान पठान ने भी गंभीर का सपोर्ट करते हुए इस पर कमेंट किया था। अब इस मामले में स्टंप माइक की रिकॉर्डिंग सामने आई है और उसके साथ नया वीडियो वायरल हो रहा है।

स्टंप माइक में क्या हुआ रिकॉर्ड?

स्टंप माइक की रिकॉर्डिंग के साथ इस लड़ाई का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रीसंत यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि, How Can he Say Fixer…Fixer! वहीं इसके अलावा शोर के कारण गंभीर ने इसको लेकर क्या बोला वो नहीं सुनाई पड़ा। श्रीसंत ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए जब लड़ाई की वजह बताई थी तो भी उन्होंने कहा था कि, गंभीर ने उन्हें फिक्सर…फिक्सर कहकर बुलाया। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी श्रीसंत ने गौतम गंभीर के पोस्ट पर लंबा चौड़ा कमेंट लिखा है।

यह भी पढ़ें- श्रीसंत-गंभीर की लड़ाई में इरफान पठान की एंट्री, गौतम के पोस्ट पर लिख दी बड़ी बात

---खबर नीचे जारी है---

कैसे शुरू हुई यह लड़ाई?

इस लड़ाई की शुरुआत कहां से हुई तो इसके बारे में आपको बता दें कि, जब श्रीसंत गेंदबाजी कर रहे थे तो गंभीर ने बल्ले से उनकी पिटाई कर दी। वहीं से श्रीसंत ने गंभीर को घूरना शुरू कर दिया। इसके बाद गंभीर ने भी रिएक्ट किया। इसके बाद मामला ज्यादा बढ़ा और श्रीसंत गंभीर की तरफ आते हुए नजर आए। साथी खिलाड़ियों और अंपायर ने दोनों को रोका। इसी दौरान स्टंप माइक में श्रीसंत की आवाज रिकॉर्ड हुई।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- श्रीसंत के सपोर्ट में उतरीं उनकी पत्नी, कमेंट करके गौतम गंभीर को सुनाई खरीखोटी

https://twitter.com/i/status/1732725044734767342

---खबर नीचे जारी है---

फंस सकते हैं श्रीसंत और गंभीर

रिपोर्ट्स की मानें तो लीजेंड्स लीग क्रिकेट की आचार संहिता का उल्लंघन होने की बातें सामने आ रही हैं। इसी कारण इस कमेटी के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा कि, आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट हमेशा खेल भावनाओं को जोड़ने का कोशिश करता है। मैदान के अंदर बाहर से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक हर जगह होने वाले किसी गलत व्यवहार के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। टीम और खेल भावना को जो भी खिलाड़ी बदनाम करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 07, 2023 08:53 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola