---विज्ञापन---

श्रीसंत-गंभीर की लड़ाई में इरफान पठान की एंट्री, गौतम के पोस्ट पर लिख दी बड़ी बात

Sreesanth-Gautam Gambhir Fight: लीजेंड्स लीग में भारत के दो पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और एस. श्रीसंत के बीच बहस देखने को मिली।

Sreesanth-Gautam Gambhir Fight: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स का सामना हुआ। इस मुकाबले में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स ने जीत दर्ज की। गौतम की बल्लेबाजी जहां चर्चा का विषय रही। वहीं श्रीसंत के साथ उनकी लड़ाई के बाद लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर श्रीसंत ने खुद वीडियो शेयर करते हुए लड़ाई का सच बताया। वहीं गौतम गंभीर ने भी सोशल मीडिया पर एक लाइन में पोस्ट लिखा। अब गंभीर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए इरफान पठान ने इस मामले में एंट्री कर ली है।

इरफान पठान का गंभीर के पोस्ट पर रिप्लाई

गौतम गंभीर ने इस लड़ाई के बाद एक्स पर लिखा कि,’दुनिया जब अटेंशन चाहती है तो मुस्कुराना चाहिए (Smile when the world is all about attention)!’ इस कैप्शन के साथ गंभीर ने हंसते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। उनके इस पोस्ट पर इरफान पठान ने लिखा कि,’मुस्कुराते रहना ही बेस्ट जवाब होता है भाई (Smile is the best answer brother)।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘फ‍िक्सर-फ‍िक्सर बुला रहे थे मुझे’, आखिर श्रीसंत ने बताई पूरी बात, गंभीर का भी आया जवाब

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---

क्यों हुई श्रीसंत-गंभीर की लड़ाई?

यह मामला मैच में उस वक्त हुआ जब श्रीसंत गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाजी पर थे उनके सामने गौतम गंभीर। गंभीर ने लगातार श्रीसंत के ऊपर अटैक किया और चौके-छक्के लगाए। इसके बाद श्रीसंत अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाज को घूरते नजर आए। इस पर गंभीर ने भी रिएक्ट किया और उन्हें पलट कर घूरा। यहां से शुरू हुआ विवाद और फिर दोनों के बीच तनातनी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पूर्व तेज गेंदबाज ने VIDEO शेयर कर कहा- आज नहीं तो कल यह बात…

---विज्ञापन---

श्रीसंत ने गुरुवार को वीडियो शेयर करते हुए इस पूरी लड़ाई पर रिएक्ट करते हुए गंभीर को बहुत सारी बातें बोली थीं। उनका कहना था कि गंभीर ने उन्हें फिक्सर, फिक्सर कहकर चिढ़ाया। वहीं जवाब में इस वीडियो पर श्रीसंत ने उन्हें मिस्टर फाइटर बोला। उन्होंने कहा कि, वह (गंभीर) अपने सभी साथियों से लड़ते हैं। जबकि सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि श्रीसंत ने गंभीर को घूरने के बाद यह लड़ाई शुरू की थी।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 07, 2023 04:46 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola