World Cup 2023: 'अश्विन को एशिया कप और विश्व कप में लाओ', पूर्व सलेक्टर ने बताई इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह
Edited By Bhoopendra Rai

Ashwin
Edited By Bhoopendra Rai

Ashwin
World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 की तैयारियां तेज हैं। टीम इंडिया का फाइनल स्क्वाड क्या होगा? ये सवाल बना हुआ है। युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को वनडे टीम में शामिल किए जाने की मांग तेज है, इस बीच बीसीसीआई के पूर्व सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने एशिया कप और वनडे विश्व कप में आर अश्विन को खिलाने की सलाह दी है। इसके पीछे की बड़ी वजह भी खुलासा उन्होंने किया है।
टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने अपने बयान में कहा ‘मैं आर अश्विन के साथ जाना चाहूंगा। एशिया कप-विश्वकप एशियाई परिस्थिति में होना है। मुझे लगता है कि विपक्षी टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वह कारगर साबित होंगे। ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के पास कई बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। हमने देखा है कि अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। अश्विन को पता है कि उन्हें कब और कौन सी बॉल डालनी है।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni के कॉन्फिडेंस ने संवार दिया मेरा करियर, जूनियर मलिंगा ने दिल खोलकर की कैप्टन कूल की तारीफ
स्टार स्पिनर आर अश्विन टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतता देखना चाहते हैं। उन्होंने हाल में दिए एक बयान में कहा ‘मैं दिन-प्रतिदिन जी रहा हूं और मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है, लेकिन यह सच है कि मैं भारत को फिर से विश्व कप जीतते हुए देखना पसंद करूंगा, भले ही मैं नहीं खेल रहा हूं।’
आर अश्विन टीम इंडिया के सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 94 टेस्ट में 489 विकेट निकाले हैं। वह 113 वनडे मैचों में 151 शिकार चुके हैं। इस दिग्गज गेंदबाज ने 65 टी20 मैचों में 72 विकेच चटकाए हैं। अश्विन ने अपना आखिरी मैच साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह सिर्फ टेस्ट में नजर आए। टी20 और वनडे टीम से वह पिछले 1 साल से बाहर चल रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: