Salim Durani Death: भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का आज 88 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार सुबह अपने जामनगर स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारियों से ग्रसित थे और उनका उपचार चल रहा था। वह आक्रामक बैटिंग के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग भी करते थे। उनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था हालांकि बाद में वे अपने पिता के साथ भारत आ गए थे।

विज्ञापन

Salim Durani Career: ऐसा रहा सलीम दुर्रानी का करियर

सलीम दुर्रानी ने जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। वह करीब 13 साल तक भारत के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उनके नाम 1202 रन दर्ज हैं। उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक भी जड़े। टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर 104 रन रहा। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 8545 रन बनाए।

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि

सलीम दुर्रानी के निधन से क्रिकेट जगत शोक में हैं और कई दिग्गज खिलाड़ी उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा कि ”भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता क्रिकेटर और जनता की मांग पर छक्के लगाने वाले सलीम दुरानी नहीं रहे, शांति। उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।’ उनके अलावा रवि शास्त्री और शशि थरूर ने भी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

https://twitter.com/RaviShastriOfc/status/1642364520378286080?s=20

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ