Big Bash League: तूफानी गेंदबाजी का नया अंदाज, सिडनी थंडर्स पर कहर बनकर टूटा यह बॉलर, देखें
Edited By News24 हिंदी

Big Bash League
Edited By News24 हिंदी

Big Bash League
Big Bash League: बिग बैश लीग में आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच में सिडनी थंडर्स 5.5 ओवर में 15 रनों पर ऑलआउट हो गई और 124 रनों की करारी हार मिली, एडिलेड स्ट्राइकर्स के फॉस्ट बॉलर तूफान बनकर सिडनी थंडर्स के बल्लेबाजों पर टूट पड़े और एक बाद एक विकटों का पतझड़ लगा दिया।
एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के गेंदबाजों ने तूफानी प्रदर्शन किया, वेस एगर ने एक बाद एक झटके देकर सिडनी थंडर्स की कमर तोड़ दी, जिससे सिडनी की टीम 15 रनों पर सिमट गई जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर भी है। एडिलेड स्ट्राइकर्स के तूफानी बॉलर वेस एगर कहर बनकर सिडनी थंडर्स पर टूट पड़े, इस गेंदबाज ने 2 ओवर की बॉलिंग में 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और केवल 6 रन खर्च किए।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘अगला विराट कोहली…’, इस बल्लेबाज के मुरीद हुए वसीम जाफर, कर दी बड़ी भविष्यवाणी
https://twitter.com/cricketcomau/status/1603727949358075904?s=20&t=bbUq2GLyBONn0JaXSDK1wA
बता दें कि यह बिग बैश लीग के मौजूदा टूर्नामेंट का पांचवा मैच था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स 139 रन का टारगेट खड़ा किया था, लेकिन जब सिडनी थंडर्स बैटिंग करने के लिए उतरी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि मैच आधे घंटे से ज्यादा नहीं चलेगा, लेकिन ऐसा हुआ और सिडनी थंडर्स की टीम 15 रन पर ही ढेर हो गई।
और पढ़िए – BBL 2022: इस बॉलर ने मचाया गदर, आग उगलती गेंदबाजी से 3 रन देकर चटका डाले 5 विकेट…देखें VIDEO
https://twitter.com/7Cricket/status/1603728706081415169?s=20&t=jj9rNQtABxKlpVAs4JOB0g
खास बात यह रही कि स्कोर ज्यादा नहीं था, ऐसे में कई लोगों ने तो सिडनी की जीत की बात शुरू कर दी थी, लेकिन तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्टन और वेस ऐगर कुछ और ही इरादा लेकर मैदान में उतरे थे, दोनों ने तूफानी गेंदबाजी की और सिडनी के बल्लेबाजों को पूरी तरह चारों खाने चित कर दिया, कोई बल्लेबाज दहाई का आकड़ा तो दूर पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हो गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: