बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दोनों खिलाड़ियों से नाखुश PCB

Babar Azam Shaheen Afridi: सोशल मीडिया सत्र को लेकर बाबर आजम और शाहीन अफरीदी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाखुश है।

Babar Azam Can Lead Pakistan Again Shaheen Afridi Can Be Removed From Captaincy T20 World Cup 2024

Babar Azam Can Lead Pakistan Again Shaheen Afridi Can Be Removed From Captaincy

विज्ञापन

Babar Azam Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर और मौजूदा टी20 टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी के एक फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट गुस्सा दिख रहा है। जिसके बाद अब बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की मुश्किलें बढ़ सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दरअसल बीते दिनों बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक ‘Question & Answer’ सत्र में हिस्सा लिया। जिसमें बाबर आजम के साथ 20 हजार और शाहीन अफरीदी के साथ ‘Question & Answer’ सत्र में 4 हजार लोग जुड़े। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इन दोनों खिलाड़ियों का ये कदम अच्छा नहीं लगा।

Advertisment

खिलाड़ियों के सोशल मीडिया से सत्र से नाखुश पीसीबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी के एक सूत्र का कहना है कि सोशल मीडिया टीम के कुछ सानियर खिलाड़ियों के ऐसे सत्र से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाखुश है। जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन खिलाड़ियों के साथ अनुबंध शर्तों में जल्द ही संसोधन कर सकता है। पीसीबी उन कुछ शर्तों पर फिर से विचार करेगा जिनका केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पालन करना होगा। पाक क्रिकेट बोर्ड को डर है कि ऐसे ‘Question & Answer’ सत्र से बिना बात के विवाद पैदा हो सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का खिलाड़ियों पर ज्यादा नियंत्रण दिखाई नहीं देता है। पिछले 13 महीनों के अंदर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के 4 चेयरमैन बन चुके हैं। वहीं हर एक चेयरमैन बोर्ड को अपने तरीके से चलाने की कोशिश करता है। जिससे कई बार चेयरमैन केंद्रीय अनुबंध के प्रावधानों की अनदेखी कर देते हैं।

विज्ञापन

हाल ही में मोहसिन नकवी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है। जिसके बाद मोहसिन नकवी ने केंद्रीय अनुबंधों को लेकर विवरण मांगा है। इसके अलावा पीसीबी चेयरमैन ने खिलाड़ियों के इंटरव्यू की वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री भी मांगी है। इसको लेकर पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी की नीति साफ दिखाई दे रही है कि वो खिलाड़ियों के लिए एक संशोधित मीडिया नीति चाहते हैं। जिसके चलते पीसीबी केंद्रीय अनुबंध में संशोधन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ