नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और क्रिकेटर इमरान खान को गुरुवार को एक विरोध काफिले के दौरान गोली मार दी गई। एक बंदूकधारी ने इमरान खान को ले जा रहे ट्रक पर गोली चला दी, जिससे उनके दोनों पैर घायल हो गए। हमलावर को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि किसी भी समूह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला तब हुआ जब इमरान खान वजीराबाद में अपने राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के काफिले का नेतृत्व कर रहे थे और राजधानी इस्लामाबाद की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हैं इमरान खान

अपने अभियान के हिस्से के रूप में वे सरकार को जल्दी चुनाव कराने के लिए के उद्देश्य से रैली कर रहे हैं। इमरान के सुरक्षित होने की खबर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात घायल हो गए हैं। हमलावर का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की कोशिश की। मैं और किसी को नहीं मारना चाहता। मुझे इसलिए गुस्सा आया कि इधर अजान चल रही है और उधर यह लाउड स्पीकर लगाकर चिल्ला रहा था।

https://twitter.com/vj_corp/status/1588150300577103878?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1588150300577103878%7Ctwgr%5Eb2cefa3e7c26d7442c1b90b15743b6f69539d873%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fsports%2Findian-fans-demand-to-shift-asia-cup-2023-to-neutral-venue-from-pakistan-after-attack-on-ex-pm-imran-khan-5722133%2F

विज्ञापन

https://twitter.com/PShivamp/status/1588186527145730049?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1588186527145730049%7Ctwgr%5Eb2cefa3e7c26d7442c1b90b15743b6f69539d873%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fsports%2Findian-fans-demand-to-shift-asia-cup-2023-to-neutral-venue-from-pakistan-after-attack-on-ex-pm-imran-khan-5722133%2F

न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाए Asia Cup

हमले ने भारत में तनाव पैदा कर दिया है। टीम इंडिया के प्रशंसकों ने एशिया कप को एक तटस्थ स्थान (न्यूट्रल वेन्यू) पर ट्रांसफर करने की मांग की है, जो अगले साल पाकिस्तान में होने वाला है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AnjanAniket/status/1588166525864640514

https://twitter.com/RavindarpalSi15/status/1588170695150047233

विज्ञापन

https://twitter.com/Hemantp0073/status/1588181182918729728

विज्ञापन

टीम इंडिया के फैंस पाकिस्तान में टेरेरिज्म के माहौल में टीम इंडिया को भेजने के पक्ष में नहीं हैं। फैंस का कहना है कि ऐसे माहौल में हमारे खिलाड़ियों को खतरा है। इससे पहले बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह भी कह चुके हैं कि एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ