नई दिल्ली: भारत के टेस्ट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया की वे तेजी से भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में हैं और ससेक्स टीम के लिए खेल रहे हैं। पुजारा ने वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। शुक्रवार को वारविकशायर के खिलाफ हुए मुकाबले में पुजारा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों पर शतक जड़ा।
एक ओवर में कूट दिए 22 रन
अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के कूटे। चेतेश्वर पुजारा का स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा। पुजारा के बारे में कहा जाता है कि वो धीमी बल्लेबाजी करते हैं। उनके स्ट्राइक रेट को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। लेकिन पुजारा ने दिखाया कि उनके बल्ले में जोर है। पारी के 47वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा ने कुल 22 रन लूट लिए। इस ओवर में पुजारा ने 4, 2, 4, 2, 6, 4 रन ठोक डाले।
और पढ़िए – भारत के खिलाफ मैच से पहले घबराए बाबर आजम! प्रेशर को लेकर कही ये बात
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारविकशायर की टीम ने सालामी बल्लेबाज रोब येट्स के शतक के दम पर बोर्ड पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 310 रन लगाए। रोब ने 111 गेंदों पर 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 114 रन की धमाकेदार पारी खेली। जवाब में ससेक्स की टीम 306 रन ही बना पाई।
हार गई ससेक्स
पुजारा ने 73 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन वह 49वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। टीम को आखिरी 12 गेंदों पर 20 रनों की दरकार थी। पुजारा के आउट होने के बाद टीम टारगेट हासिल नहीं कर पाई और ससेक्स को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines