नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स से नाम वापस ले लिया है। वह अभी तक अपने बाएं पैर के टखने में फ्रैक्चर से पूरी तरह से उबर नहीं पाई हैं। 2018 संस्करण की चैंपियन सिंधु अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में खिताब जीतने के दौरान चोटिल हो गई थीं। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 14 दिसंबर से चीन के ग्वांगझू में होने वाला है।
जनवरी तक हो जाएंगी फिट
सिंधु के पिता पीवी रमना ने पीटीआई-भाषा से कहा- “उसके डॉक्टर ने उसे कुछ और समय लेने की सलाह दी है ताकि वह नए सत्र से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाएं। ग्वांगझू में पाबंदियां और नए सत्र को ध्यान में रखते हुए उसने यह फैसला किया है। “उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही अपना प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और जनवरी तक वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगी। इसलिए इन सभी कारणों को देखते हुए उसने बीएआई को एक मेल भेजकर अपने फैसले की जानकारी दे दी है।”
एचएस प्रणय भारत के एकमात्र प्रतिनिधि
सिंधु अगले साल एशियाई खेलों की भी तैयारी कर रही हैं। इसके बाद 2024 में पेरिस ओलंपिक आयोजित किया जाएगा। सिंधु को लगभग 22 टूर्नामेंट खेलना कठिन होगा, इसलिए वह अतिरिक्त देखभाल कर रही हैं। सिंधु के हटने का मतलब है कि एचएस प्रणय अब इस टूर्नामेंट में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि हैं।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ‘कोई फर्क नहीं पड़ता…’, शाहीन अफरीदी की चोट पर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
प्रणय रेस टू गुआंगझोउ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, वहीं अगर वह मंगलवार से सिडनी में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 300 में अच्छा प्रदर्शन करने पर किदांबी श्रीकांत के पास भी एक मौका है। लक्ष्य सेन ने गले में संक्रमण के कारण ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया था। गुआंगझोउ में COVID-19 मामले बढ़ रहे हैं, जिससे अधिकारियों को सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines