T20 world cup 2022: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बुमराह के बाहर होने से टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा है। पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की पुष्टि की है। उन्हें पीठ में दर्द है, लिहाजा वह वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।
अभी पढ़ें – 36th National Games का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 7 हजार एथलीट लेंगे हिस्सा
जसप्रीत बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर होने के तुरंत बाद मोहम्मद सिराज अचानक ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे। कुछ ट्विटर यूजर्स ने सिराज को वापस लाने की मांग की है। सिराज के साथ ही मोहम्मद शमी भी ट्रेंड हो रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शमी और सिराज को जसप्रीत बुमराह का सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट बताया है।
बुमराह की जगह किसे मिलेगा मौका?
बुमराह के बाहर होने के बाद अब वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई टीम इंडिया में किसे शामिल किया जाएगा, ये बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि टी 20 वर्ल्ड कप में टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर के बाहर होने से उनकी काबिलियत का प्लेयर ही टीम में लाया जाएगा।
मोहम्मद सिराज का टी 20 करियर
आईपीएल से अपनी पहचान बनाकर टीम इंडिया में आने वाले मोहम्मद सिराज आज एक शानदार गेंदबाज हैं। उन्होंने टीम के लिए ज्यादातर वनडे और टेस्ट मैच खेले हैं। टी-20 मैच करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 5 मैचों में 10 से उपर की इकोनामी से 5 विकेट अपने नाम किए हैं। भले ही ये आंकड़े बेहतर नहीं हैं, लेकिन सिराज में वो गेंदबाजी के वो गुण मौजूद हैं, जो कभी भी मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान को मिली खुशखबरी, तूफानी गेंदबाज को मिली अस्पताल से छुट्टी
मोहम्मद शमी का टी 20 करियर
मोहम्मद शमी ने साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। शमी की खास बात ये है कि उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए अपना पहला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि उन्हें बाद में ज्यादा मौके नहीं मिले। शमी ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 8 साल में 17 ही मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18 विकेट निकाले।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines