Budget 2023: खेल-खिलाड़ियों को देश के बजट में क्या मिला? जानिए
Edited By Pushpendra Sharma

Budget 2023 Sport Budget
Edited By Pushpendra Sharma

Budget 2023 Sport Budget
नई दिल्ली: देश का बजट पेश हो गया है। बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इसमें युवा मामले और खेल मंत्रालय को 3397.32 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। यह इस मंत्रालय को अब तक का सबसे अधिक बजट है। पिछले साल, खेल क्षेत्र को 3062.60 करोड़ रुपये का बजट मिला, जिसका मतलब है कि 2023 में एशियाई खेलों और 2024 में पेरिस ओलंपिक से पहले 334.72 करोड़ की वृद्धि हुई है।
एथलीटों के साथ जमीनी स्तर पर काम करने वाली योजना ‘खेलो इंडिया’ को 1045 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, हालांकि यह वित्तीय वर्ष से 10 करोड़ कम है, लेकिन अगर पिछले वर्ष के संशोधित अनुमानों को देखें, तो आवंटित राशि में कुल मिलाकर 400 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि देखी गई है।
नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन को दी जाने वाली सहायता 45 करोड़ रुपये बढ़ाकर 325 करोड़ रुपये की गई है, जबकि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बजट आवंटन में भी वृद्धि हुई है। स्पोर्ट्स पर्सन्स को प्रोत्साहन के लिए 45 करोड़ का बजट आवंटन प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 करोड़ कम है।
पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जोकि खेलो इंडिया को आवंटित पूरे बजट के अंतर्गत आता है। हालांकि इस साल भी बजट आवंटन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 30 करोड़ रुपये पर बना हुआ है। वहीं नेहरू युवा केंद्र संगठन और राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान को आवंटित बजट 100 करोड़ से अधिक बढ़कर 1435.58 करोड़ हो गया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: