हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट, इस बड़े टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर चोट के कारण लंब वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। अय्यर को साल के शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी पीठ में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई। चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए थे। अब लग रहा था वो वापसी करेंगे, लेकिन उनका अभी मैदान में लौटने की संभावना कम ही है।

और पढ़िए – फ्लाइट में कैंडी क्रश खेल रहे थे MS Dhoni, एयरहोस्टेस ने अचानक चॉकलेट के साथ दी चिट्ठी, देखें वीडियो

पीठ में अभी भी परेशानी

एशिया कप में अय्यर की वापसी मुश्किल लग रही है। अय्यर रिकवरी कर रहे हैं और फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब पर हैं, मीडिया रिपोर्टंस के अनुसार उनकी पीठ में अभी भी परेशानी है। रिपोर्ट के अनुसार हाल में एनसीए में अय्यर ने अपने बैक पैन के लिए इंजेक्शन लिया था। उनकी पीठ में अभी भी दर्द है। अप्रैल में लंदन में अय्यर की बैक सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज दौरे में भी जगह नहीं दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने में करीब 3 महीने से भी ज्यादा का समय लगेगा। यानी उनका सिर्फ एशिया कप ही खेलना मुश्किल नहीं लग रहा, बल्कि वर्ल्ड कप खेलना भी मुश्किल ही लग रहा है।

और पढ़िए –  वानिंदु हसरंगा ने रच दिया इतिहास, वनडे में ऐसा कारनामा करने वाले बन गए पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी

विज्ञापन

एशिया कप में खेलना मुश्किल

बता दें कि एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इसकी मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका कर रहे हैं। इसके बाद भारत में अक्टूबर से वनडे वर्ल़्ड कप होना है। अय्यर टीम के नियमित वनडे प्लेयर हैं। वर्ल्ड कप के लिहाज से उनता फिट होना जरुरी है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola