Asia Cup: टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका, ये दिग्गज हुआ बाहर, अक्षर पटेल लेंगे जगह
Edited By Bhoopendra Rai

Big braking Axar Patel replaces injured Ravindra Jadeja
Edited By Bhoopendra Rai

Big braking Axar Patel replaces injured Ravindra Jadeja
Asia Cup: एशिया कप के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख आलराउंडर रविंद्र जडेजा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।
रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है, लिहाजा वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
NEWS – Axar Patel replaces injured Ravindra Jadeja in Asia Cup squad.
More details here – https://t.co/NvcBjeXOv4 #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) September 2, 2022
अक्षर पटेल को पहले टीम में स्टैंडबाय में से एक के रूप में नामित किया गया था और जल्द ही दुबई में टीम में शामिल होंगे।
एशिया कप 2022 में भारत ने अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सुपर-4 में जगह बना ली है। टीम अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले विजेता से खेलेगी। ऐसे में टीम इंडिया को जडेजा की कमी खल सकती है।
टीम इंडिया के आलराउंडर रविंद्र एशिया कप में जडेजा शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए हाईवोल्टेज मुकाबले में 35 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट झटका था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: