नई दिल्ली: खिलाड़ी जिसने अपने देश को कई मैच जिताए हैं। जिसकी गेंद की रफ्तार और स्विंग दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशानी में डाल देती है। उसने एकाएक अपने बोर्ड से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
33 साल के ट्रेंट बोल्ट को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने सेंट्रल करार से मुक्त कर दिया है। बोल्ट अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताना चाहते थे। जिसके बाद बोर्ड ने ये फैसला लिया।
और पढ़िए – India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने किया वनडे टीम का ऐलान, रेजिस चकाबवा को बनाया गया कप्तान
फैमली के साथ समय बिताना चाहते हैं बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट ने कहा, ‘वास्तव में यह फैसला मेरे लिए बेहद मुश्किल था।मेरा सपोर्ट करने के लिए NZC का धन्यवाद। देश के लिए खेलना मेरा सपना रहा है। मैं 12 साल से देश के लिए खेल रहा हूं। यह फैसला मेरी पत्नी गर्ट और हमारे तीन युवा लड़कों के बारे में है। परिवार हमेशा मेरे लिए सबसे बड़ा प्रेरक रहा है और मैं इसे सबसे पहले रखने और क्रिकेट के बाद खुद को जीवन देने के लिए तैयार करने में सहज महसूस करता हूं।”
और पढ़िए – मुंबई छोड़ेंगे अर्जुन तेंदुलकर, अब इस टीम के लिए खेलने की संभावना
क्या खत्म हो गया अंतरराष्ट्रीय करियर?
बोल्ट के इस फैसले के बाद ये अटकलें लग रही हैं कि वे अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। हालांकि बोर्ड ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि इस फैसले का मतलब बोल्ट के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत नहीं है। साथ ही न्यूजीलैंड बोर्ड ने कहा कि सेलेक्शन में उन्हीं खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो कॉन्ट्रैक्ट में हैं।
और पढ़िए – IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत के खिलाफ मैच से पहले घबराए बाबर आजम! प्रेशर को लेकर कही ये बात
आईपीएल में मचा चुके हैं धमाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट ने अब तक 548 विकेट लिए हैं, इनमें 317 विकेट उन्होंने टेस्ट में, 169 विकेट वनडे और 62 विकेट टी20 में चटकाए हैं। बोल्ट वर्तमान में नंबर 1 ODI रैंक के गेंदबाज हैं। बोल्ट IPL में भी दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines