India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने किया वनडे टीम का ऐलान, रेजिस चकाबवा को बनाया गया कप्तान

India vs Zimbabwe

India vs Zimbabwe

India vs Zimbabwe: 18 अगस्त से होने वाली वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई रेगुलर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। भारत के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए रेजिस चकाबवा को टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी टीम की कप्तानी की थी।+

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने बांग्लादेश को वनडे और टी 20 सीरीज हराई है। सिकंदर रज़ा बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाया है।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम इस प्रकार है

रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, ताकुदज़वानाशे कैटानो, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मैधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, जॉन मसारा, टोनी मुनयोंगा, रिचर्ड एनगारवा, विक्टर न्याउची, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।

विज्ञापन

18 अगस्त को पहला वनडे

18 अगस्त को जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।
दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाना है। तीसरा और अंतिम मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। सभी तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ