Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये धाकड़ बल्लेबाज जिस चीज को वो छू रहा है वो सोना बन रही है।
पाकिस्तान की कमाल संभालने के साथ वो रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं। इस बार बाबर आजम आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईसीसी ने आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों की सूची जारी है, जिसमें बाबर 1083 रनों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर 916 रनों के साथ आयरलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग हैं, जबकि तीसरे पर आयरलैंड के ही हैरी टेक्टर को जगह मिली है। टेक्टर के 856 रन हैं।
और पढ़िए – इस पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, बोला- ‘मैं gay हूं, इसे छिपाने के लिए मजबूर था’
लिस्ट में ये बल्लेबाज भी शामिल
आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर पाकिस्तान के इमाम उल हक, पांचवे पर वेस्टइंडीज के शाही होप, छटवें पर बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सातवें पर अफगानिस्तान के रहमत शाह मौजूद हैं। इस लिस्ट में आठवें नंबर पर लिट्टन दास, नौंवे पर जानेमन मलान और दसवें पर एंट्रीव बलबर्नी हैं।
सभी टीमों को 8 सीरीज खेलनी है
आपको बता दें कि 2023 में होने वाले 50-50 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत हो गई है। 30 जुलाई, 2020 से इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज के साथ इस वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत हुई। इस लीग में सभी टीमों को 8 सीरीज खेलनी है और हर सीरीज में 3 मैच होने अनिवार्य हैं।
र्ल्ड कप सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं
आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग में 13 टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें से भारतीय टीम होस्ट नेशन होने के कारण सीधे क्वालिफाई कर चुकी है। भारत के अलावा इस लीग के जरिए 7 और टीमें वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालिफाई करेंगी। हर टीम को अपने घर में 4 और बाहर जाकर 4-4 सीरीज खेलनी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines