हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

AUS vs WI: काइल मेयर्स ने बैक फुट पंच लगाकर ठोका छक्का, गिलक्रिस्ट बोले- बहुत देखे ऐसा नहीं देखा

विज्ञापन
AUS vs WI Kyle Mayers

AUS vs WI 1st T20: टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियां और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का शुभारंभ हो गया है। तीन मैचो की सीरीज में दोनों टीमों के बीच पहला मैच आज क्विंसलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहली पारी में वेस्टइंडीज मात्र 145 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की पारी की शुरूआत दमदार थी जिसमें काइल मायर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभी पढ़ें – FIFA U17 WC: भारतीय महिला टीम का ऐलान, पहले मुकाबले में अमेरिका से टकराएगा भारत

काइल मेयर्स ने खेला चमत्कारी शॉट

वेस्टइंडीज की पारी की शुरूआत में ही मिचेल स्टार्क ने जॉनसन चार्ल्स का विकेट ले लिया जिसके बाद ब्रेंडन किंग उतरे उनका साथ कायल मायर्स दे रहे थे। मायर्स पहले ओवर से ही सिर्फ चौके मार रहे थे लेकिन जैसे ही गेंदबाज़ी में कैमरन ग्रीन आए तो उन्होंने अपना बल्ला चलाने का सोचा और चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसा चमत्कारी शॉट खेला की सभी की निगाहें देखती रह गई। दरअसल मायर्स ने गुड लेंथ की बॉल को खड़े खड़े बेहद दूर पहुंचा दिया और गेंद स्टैंड्स के सबसे उंचे माले पर लगी। ये छक्का 105 मीटर का था।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट इस छक्के को देख दंग रह गए। गिलक्रिस्ट ने कहा- मुझे यकीन है कि खेल के इतिहास में बेहतर शॉट रहे होंगे, लेकिन मुझे यह याद नहीं है कि ऐसा कब हुआ। गिलक्रिस्ट कहना चाह रहे थे कि उन्होंने ऐसा शॉट पहले कभी नहीं देखा।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, कैमरन ग्रीन, मिशेल मार्श, एरोन फिंच (c), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (w), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

अभी पढ़ें – AUS vs WI: वेस्ट इंडीज की खराब फील्डिंग पर सवाल, हार गए जीता जिताया मैच, देखें वीडियो

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, रेमन रीफर, यानिक कारिया, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें