---विज्ञापन---

FIFA U17 WC: भारतीय महिला टीम का ऐलान, पहले मुकाबले में अमेरिका से टकराएगा भारत

नई दिल्ली: भारत के अंडर-17 महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम के कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है। भारत को अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारत का पहला मुकाबला […]

नई दिल्ली: भारत के अंडर-17 महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम के कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है। भारत को अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के साथ है।

अभी पढ़ें LLC 2022: जयपुर के मैदान पर रॉस टेलर का तूफान, इंडिया कैपिटल्स ने जीता टाइटल

---विज्ञापन---

इसके बाद 14 अक्टूबर को उसका दूसरा मुकाबला मोरक्को और 17 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला ब्राजील के खिलाफ होगा। टीम इंडिया के सभी मैचों की मेजबानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को मिली है। जबकि टूर्नामेंट के बाकी मैच नवी मुंबई और गोवा में होंगे।

---विज्ञापन---

टीम में गोलकीपर के रूप में मोनालिसा देवी मोइरंगथेम, मेलोडी चानू कीशाम और अंजलि मुंडा को रखा गया है। डिफेंडर्स के तौर पर अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका तथा शल्किी देवी हेमम को रखा गया है। मिडफल्डिर्स के लिए बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा और शुभांगी सिंह को चुना गया है। फॉरवर्ड के तौर पर अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय और सुधा अंकिता तिर्की शामिल हैं।

अभी पढ़ें T20 World Cup 2022: दुनिया जीतने निकली टीम इंडिया, विराट कोहली का जोश हाई

---विज्ञापन---

टीम का ऐलान करते हुए कोच डेनेरबी ने कहा कि यह भारतीय महिला टीम का पहला वर्ल्ड कप है जिसका स्तर और चुनौती बहुत अलग है। उन्होंने कहा, हमारे पास सबको यह दिखाने का अनोखा मौका होगा कि हमने अच्छी तैयारी की है और कोई भी हमें आसानी से नहीं हरा सकता है।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 05, 2022 08:22 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola